सौरबाजार के अजगेवा गांव में नशा मुक्त समाज बनाने को लेकर जनप्रतिनिधि, जनता और पुलिस प्रशासन की संयुक्त हुआ बैठक
संवाददाता मिथिलेश कुमार
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगेबा पंचायत में लगातार नशा मुक्त समाज बनाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिससे परिणाम भी अच्छे निकल रहे हैं। इसी को लेकर रविवार को वार्ड नंबर 6 और 7 में सामाजिक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विजेन्द्र यादव और संचालन पंचायत के सरपंच भूपेन्द्र यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए सभी लोगों ने बताया की समाज में सुखा नशा का प्रचलन ज्यादा बढ़ गया है जिससे गांव के युवा पीढ़ी खासकर बर्बाद हो रहा है जिस पर उनके अभिभावक को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में उपस्थित सौर बाजार थाना के वरीय पुलिस पदाधिकारी ने भी कहा की समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग करना भी समाज के लोगों का दायित्व होता है और जो भी लोग नशा का कारोबार करते हैं उसका सूचना गुप्त रूप से पुलिस प्रशासन को दे ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने में पुलिस प्रशासन को आसान हो। मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुधांशु शेखर आजाद, श्याम यादव, मन्नू कुमार, धीरेन्द्र कुमार, राकेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...