इंडिया गठबंधन नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, पीएम मोदी और अमित शाह का किया पुतला दहन
सौर बाजार(सहरसा ) । 7 अक्टूबर 2026 को इंडिया गठबंधन में शामिल दल भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम, राजद , कांग्रेस, सीपीआई, आईआईपी के नेतृत्व में पुरानी सीपीएम कार्यालय से - ज्ञानेश कुमार को भगाओ लोकतंत्र बचाओ। बीजेपी भगाओ देश बचाओ लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो, ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद, ज्ञानेश कुमार पर राष्ट्र द्रोह का मुकादमा दर्ज कर जेल के अंदर बंद करो, ज्ञानेश कुमार देश का गद्दार है , SIR नहीं लोकतंत्र की हत्या है, आदि गगन चुंवी नारा लगाते हुए जिरो माईल चौक पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तीनों का पुतला दहन किया गया। तत्पश्चात सीपीएम अंचल मंत्री रमेश यादव जी की अध्यक्षता में चले नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते नेताओं ने कहा द इंडियन एक्सप्रेस के मुख्य पेज पर छपे न्यूज ने जो सच्चाई देश के सामने रखा उससे प्रतीत होता है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार SIR नहीं देश की लोकतंत्र की हत्या किया है। तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में दो आयुक्त की बैगर सलाह मशविरा किए बिना मनमानी ढ़ंग से सारे कार्यो को अंजाम दिया गया है। दोनों सहायक चुनाव आयुक्त द्वारा 10 महीने में 14 बार लिखित आग्रह किया कि गैर कानूनी तरीके से बहुत सारे कार्यों को किये जा रहे है फिर भी कोई परवाह नहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त की अनसुनी के बाद केबिनेट सचिव को पत्र लिखकर अनुरोध के बाद भी सरकार की ओर से कोई कार्यवाही नहीं करना यह दर्शाता है कि सरकार के लिए सरकार के इशारे पर किया गया SIR है। जिसमें देश के करोड़ों मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया गया और संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए फार्म - 6 में छेड़छाड़ कर मनमाफिक मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कर बीजेपी के लिए काम किया गया। विपक्ष के लाख विरोध के बाद भी यह सब होता रहा । यह लोकतंत्र का चीरहरण है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश झा, राजद नेता रंजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष सतीश साह, सीपीएम नेता कुलानन्द यादव, सीपीआई नेता शत्रुघ्न यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामशरण यादव, आईपी प्रखंड अध्यक्ष अवधेश यादव ने आक्रोश भरे लहजे में कहा कि SIR पर रोक लगाते अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर राष्ट्र द्रोह का मुकादमा कर जेल नहीं भेजा गया तो इंडिया गठबंधन लोकतंत्र के ऐसे हत्यारे के खिलाफ श्रृंखला बद्ध तीख़ा से तीख़ा और बड़ा से बड़ा आंदोलन करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में राजद नेता भरत यादव, रमेश शर्मा, गजेन्द्र यादव, ललटु यादव, शंकर राम, शंभू यादव सीपीएम नेता केशव कुमार, दिलीप शर्मा, पवन सादा, कारी सादा, दयानंद यादव, आईपी नेता लक्ष्मण, सीपीआई नेता संतोष यादव, आदि नेताओं मौजूद थे।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...