सहरसा में ज्ञान विज्ञान समिति का बैठक आयोजित
सोनबरसा राज (सहरसा)(आससे) । आज दिनांक 20/9/2026 को ज्ञान विज्ञान समिति जिला सहरसा का कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय भवानी नगर में आयोजित किया गया । बैठक की अध्यक्षता ह्रदय नारायण ने किया जबकि बैठक का संचालन जिला सचिव हरिनारायण चौपाल ने किया।
मालूम हो कि बैठक में गत बैठक की समीक्षोपरांत पुर्व प्रांतीय महासचिव डॉक्टर
विधानंद यादव जी ने उपस्थित सभी साथियों को संगठन की मजबूती, जनभागीदारी के भावी कार्य योजना एवं समिति का खाता खोलने पर मार्गदर्शन किये ? कार्यसमिति के माननीय सदस्यों ने निर्णय लिया कि सर्व प्रथम जिला स्तरीय एक केडर कैम्प आयोजित किया जाय ।इसके लिए 31अक्टुबर, 1एवं 2 नबंम्बर 2026 को तीन दिवसीय सभी जिला नेतृत्वकारी साथियों का जिला स्तरीय चिंतन शिविर सह कार्ययोजना निर्माण कार्यशाला करने पर सहमति बनी, कार्यशाला के बाद सभी प्रखंडों में कार्यशाला का आयोजन होगा । ताकि जिला स्तरीय चिंतन शिविर में लिए गए प्रस्ताव को जमीन स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर जन सरोकार के कार्यों को कार्य रूप दिया जा सके । उक्त चिंतन शिविर को सफल बनाने के लिए साथियों को जिम्मेदारी सौंपी गई ।
ज्ञात हो कि बैठक को जिला कार्यकारिणी सदस्य अमीर राम, गजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, जय कृष्ण, जहां आरा, कुमारी देवकला, महोम्मद तैयद उद्दीन , अजय राम, आदि साथियों ने सम्बोधित किया ।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...