चंदौर पूर्वी पंचायत में आवास योजना को लेकर ग्राम सभा का हुआ आयोजन 1481 लोगों को मिलेगा आवास योजना का लाभ

📸 1/1

संवाददाता मिथिलेश कुमार का रिपोर्ट

सौरबाजार (सहरसा) । सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत की पंचायत भवन में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया । जिसमें पंचायत के हजारों की संख्या में पंचायत वासी शामिल हुए। ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की आप लोगों के सहयोग और मेरे अथक प्रयास से इस बार पंचायत के कुल 1481 लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया गया है जिसमें 232 लोग अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से शामिल हुआ है जिसमे अपने पंचायत में अनुसूचित जनजाति के लोग शून्य है जिसमें मेरा प्रयास रहेगा की इस कोटे के समुदाय के लोगों का लाभ अनुसूचित जाति के लोगों को मिले और आपको याद होगा की इतनी बड़ी संख्या में आजतक अपने पंचायत के लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा जिन जिन लोगों का नाम इस बार आवास योजना में शामिल हुआ है सबको इसका लाभ मिलेगा इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।

मौके पर मौजूद पंचायत के पंचायत समिति सदस्या प्रतिनिधि सुनील शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि तारानंद विश्वास ने मुखिया द्वारा किए गए इस प्रकार के कार्य का सराहना करते हुए बताया की पंचायत के मुखिया मीरा कुमारी द्वारा जो आवास योजना को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया गया है वो आज तक किसी ने नहीं किया है जो किसी से छुपी हुई बात नहीं है। ग्राम सभा में पंचायत के पंचायत सचिव, आवास सहायक एवं पंचायत के सभी वार्ड सदस्य के अलावा हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Arvind Kumar Singh

सम्पादक

Arvind Kumar Singh

📍 सहरसा, बिहार