पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का मनाया गया पुण्यतिथि
सोनबरसा राज (सहरसा)(आससे) । आज दिनांक -16/8/2026 रविवार को भारत रत्न देश के पुर्व प्रधानमंत्री मंत्री, जनसंध के अंतिम, एवं भाजपा के प्रारंभिक अध्यक्ष, स्व०अटल बिहारी बाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंध के संस्थापक सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ अभिभावक विजेंद्र प्रसाद वर्मा के आवास परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित कुमार सिंह मंडल सोनबरसा पश्चिमी ने किया ।
कार्यक्रम का प्रारंभ वंदेमातरम गान से शुरू हुई, तत्पश्चात मनीष कुमार अध्यक्ष नगर पंचायत सोनबरसा, अभिषेक कुमार उपाध्याय, अभिभावक विजेंद्र प्रसाद वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया, वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें देश के विकास पुरुष एवं असाधारण नेता बताया । वक्ताओं में, विजेंद्र प्रसाद वर्मा, मनीष कुमार अध्यक्ष नगर पंचायत सोनबरसा, अमीर राम भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अभिषेक कुमार विक्की, राकेश भगत महामंत्री , बलराज पंडित,रुपी यादव महामंत्री,आदि वक्ताओं के अलावा सतीश कुमार चुनु, सुनील कुमार भानु, विप्लव कुमार, बिरेंद्र कुमार चौधरी, निक्की, आदि दर्जनों लोगों ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित किया, तत्पश्चात कार्यक्रम समापनोपरांत सभी लोगों ने उप स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में आये मरीजों को अटल जी के पुण्य तिथि पर प्रसार स्शरुप फलादि का वितरण किया, उक्त कार्यक्रम में अस्पताल के सभी डाक्टर समुह तथा अस्पताल परिवार ने फल वितरण में मरीज़ तक ले जाने में सहयोग किया ! फल वितरण कार्यक्रम पुर्व मंडल अध्यक्ष स्व०अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बवन जी के सुपुत्र अभिषेक कुमार सिंह विक्की के नेतृत्व में राकेश भगत, अमित कुमार सिंह, बलराज पंडित, सतीश कुमार चुन्नु आदि ने वितरन में सहयोग किया गया ।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...