नौजवान सभा के बैनर तले शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देने की मांग को लेकर किया पुतला दहन
सोनबरसा राज (सहरसा)(आससे) । भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई के बैनर तले राज्य व्यापी आवाहन पर डीवाईएफआई जिला कार्यालय शारदा नगर बटराहा से प्रतिरोध मार्च निकालकर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दो भाजपा सरकार मुर्दाबाद हिटलर साही नहीं चली तो मोदी साही नहीं चलेगी आदि गगन चुंमी नारे लगाते हुए चांदनी चौक पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।
नौजवान सभा के जिला सचिव सह राज्य संयुक्त सचिव कुलानन्द कुमार ने सरकार पर स निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा एनडीए सरकार सत्ता के नसे में चुर है। दमन के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने में लगे हुए है , देश में जब से भाजपा आरएसएस की सरकार बनी है तब से लागातार एक पर एक पेपर लीक हो रही है। उन्होंने ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक क्यों जबाब दो और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देने की मांग को लेकर 19वां दिन अनशन पर बैठे हुए सोनम बांगचुक उनका तबियत बहुत ही खराब हो गया है लेकिन भाजपा एनडीए सरकार आन्दोलनकारी छात्र नौजवान से दस मिनट तक बात करने और सुनने को तैयार नहीं है। उल्टे आन्दोलनकारी छात्र युवा और सामाजिक कार्यकर्ता के उपर झुठा मुकदमा दर्ज कर जेल में बंद कर रही है सरकार जो बहुत ही निंदनीय है । ऐसी निकम्मी सरकार के खिलाफ आम जनता को संघर्ष में शामिल होने का आवाहन किया है।
ज्ञात हो कि पुतला दहन में शामिल मोहम्मद मुर्शीद आलम, रेहान खां रिंकू, मनोज शर्मा, मोहम्मद आबताफ आलम, मोहम्मद आरजु, पूर्व छात्र नेता व्यास प्रसाद यादव, निर्मल कुमार, नसीम उद्दीन, कैलाश स्वर्णकार, अमित कुमार आदि शामिल हुए।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...