रूपेश साह हत्याकांड का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; दंपति गिरफ्तार

📸 1/2
रूपेश साह हत्याकांड का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; दंपति गिरफ्तार
📸 2/2

सोनबरसा राज (सहरसा)(आससे) ! नगर पंचायत सोनबरसा वार्ड संख्या-6 निवासी रूपेश साह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार को सोनबरसा राज थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि 10 जुलाई की सुबह रूपेश साह का शव उनके घर से करीब 40 मीटर दूर गोशाला में मिला था। इस मामले में सोनबरसा राज थाना कांड संख्या 145/26 दर्ज कर एफएसएल टीम, तकनीकी साक्ष्य एवं मोबाइल सीडीआर के आधार पर जांच की गई।

जांच के दौरान मनोरी वार्ड-6 निवासी आशोक साह उर्फ कैला (34) एवं उनकी पत्नी वीणा देवी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपी आशोक साह की निशानदेही पर मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक तालाब से बरामद किया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग सामने आया है। हालांकि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। प्रेस वार्ता में सोनबरसा राज थानाध्यक्ष नागमणि कुमार सहित अनुसंधान टीम के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Arvind Kumar Singh

सम्पादक

Arvind Kumar Singh

📍 सहरसा, बिहार