शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देने की मांग को लेकर पुतला दहन किया
सोनबरसा राज (सहरसा)(आससे) । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सहरसा में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देने की मांग को लेकर सीपीएम जिला पार्टी कार्यालय शारदा नगर बटराहा से प्रतिरोध मार्च निकालकर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दो भाजपा आरएसएस सरकार मुर्दाबाद हिटलर साही नहीं चलेगी आन्दोलन कारी के उपर लाठीचार्ज क्यों निकम्मी सरकार जबाब दों नीट पेपर लीक क्यों भाजपा एनडीए सरकार जबाब दों आदि गगन चुंम्बमी नारे लगाते शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन चांदनी चौक पर किया गया। पुतला दहन में शामिल सीपीएम नेता व्यास प्रसाद यादव रमेश यादव संजय कुमार सिंह, नसीमुद्दीन डीवाईएफआई के सहरसा जिला सचिव सह राज्य संयुक्त सचिव कुलानन्द कुमार ने कहा भाजपा सरकार छात्र आन्दोलन में छात्र से वार्ता करने के बदले उल्टे आन्दोलनकारी छात्र को अपराधियों के तरह मारपीट कर ले गया जो बहुत ही निंदनीय है नौजवान नेता मनोज शर्मा,मो मुर्शीद आलम, मो आबताफ आलम उर्फ आबरू, सोनू कुमारी, एसएफआई नेता रेहान खां रिंकू, सानिया प्रविण, युवा नेता दिलीप शर्मा, शुशील पासवान, जालों पासवान,मो सोनू, एडवा नेत्री अनिता देवी, सीपीएम नेता डोमी पासवान,पवन सादा, कैलाश स्वर्णकार,आदि शामिल थे।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...