10 अगस्त को मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जेलभरो आन्दोलन करेंगे सीटू
सोनबरसा राज (सहरसा)(आससे)! बिहार राज्य निर्माण यूनियण सीटू के बैनर तले शारदा नगर बटराहा में सीपीएम पार्टी कार्यालय में एक दिवसीय बैठक साथी मो मक्सुद के अध्यक्षता में किया गया। बैठक को संबोधित करते किसान सभा के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार ने कहा सरकार मजदूर विरोधी किसान विरोधी जनविरोधी सरकार है ऐ सरकार मजदूरों के अधिकारों पर सुनियोजित तरीके से हमला कर रहे हैं मजदूरों ने अपनी शहादत के बल पर 44 लेवर कोर्ड बील बनाया लेकिन सरकार 44 कानून खत्म कर मजदूर विरोधी चार लेवर कोर्ड बील लाया जो मजदूरों विरोधी बिल हैं वहीं प्रांतीय संयुक्त सचिव रणधीर यादव ने कहा बिहार के डबल इंजन सरकार चंद लोगों की सरकार है जब से एनडीए की सरकार बनी है तब से उद्योगपति के कर्ज माफ कर रहे हैं ऐसे निकम्मी सरकार के खिलाफ 10 अगस्त को आहुत जेलभरो आन्दोलन में भाग लेने की आवाहन किया वहीं कामगार यूनियन सीटू के जिला सचिव मो नसीमुद्दीन ने कहा श्रम विभाम और कामगार कल्याण वोड में मजदूर का कोई काम नहीं होता है निसहाय लोगों ने बिहार शताब्दी योजना के लिए आवेदन किया चार पांच महिना बित जाने के बाद भी लंबित है मजदूर के लिए कल्याणकारी योजनाएं तो बनीं लेकिन धरातल पर फ्लोप है बिना चढ़ावा का कोई काम नहीं होता है नहीं तो श्रम विभाग का चक्कर लगाकर घर बैठ जाते हैं मजदूर के अधिकार पर काभी तेजी से हमला बढ़ा है जिसके खिलाफ 10 अगस्त को सहरसा जिला मुख्यालय का घेराव में शामिल होने का मजदूरों को आवाहन किया नौजवान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव कुलानन्द कुमार ने भी मजदुरों को संबोधित किया विभिन्न प्रखंड वार बैठक का तरीख निर्धारित किया गया। बैठक में उपस्थित मजदूर नेता मनोज शर्मा, दिलीप शर्मा, रमेश शर्मा,डोमी पासवान,पवन सादा, जालों पासवान,सुमन कुमार,मो कासीम नीतीश कुमार, दिनेश यादव, मो जमीर,श्रवण राम,मो इनामुल,मो राजु,मो कैयुम आदि मौजूद थें।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...