एसएफआई के राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी को रिहा करो :- कुलानन्द यादव
सोनबरसा राज (सहरसा)(आससे) । नालंदा जिले के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग को लेकर एसएफआई के बैनर तले शांति पूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे लेकिन पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज किया गया। जिसके विरोध में डीवाईएफआई के बैनर तले सीपीएम जिला पार्टी कार्यालय शारदा नगर बटराहा से प्रतिरोध मार्च निकालकर चांदनी चौक पर बिहार के डबल इंजन सरकार के मुखिया साम्रट चौधरी का पुतला दहन किया गया।
भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई जिला सचिव सह राज्य संयुक्त सचिव कुलानन्द कुमार ने कहा सरकार दमन के जरिए छात्र आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है जो बहुत ही निंदनीय है।
धरना पर बैठे एसएफआई के राज्याध्यक्ष कांति कुमारी सहित सैकड़ो छात्र एवं छात्राओं को पीट पीट कर बुरी तरह से घायल कर बेरहमी से घसीट कर गाड़ी में ठूसा गया। जिसके बाद प्रतिरोध करने पर पुलिस ने आम जनता को दौड़ा दौड़ा पीटी । 47 लोगों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इतना ही नहीं लोगों के घरों के किवाड़ों को तोड़ के घरों में घुस कर महिलाओं एवं छोटी छोटी बच्ची के साथ भी दमनात्मक कार्रवाइयां की गई। एक बच्ची के माथे से पिस्टल सटा कर जान से मारने की धमकी दी गई और गोलियां भी चलाई गई। उस बच्ची ने रोते बिलखते हुए कहा कि ये पुलिस नहीं अपराधी थे।
इस निर्मम घटना के विरोध में डीवाईएफआई कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री साम्राट चौधरी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया वक्ताओं ने कहा दोषियों पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई किया जाए आन्दोलन कारी छात्र छात्राओं को बिना किसी शर्त पर रिहाई करने, तथा नगरनौसा में ही डिग्री कॉलेज को खोला जाए।
इस अवसर पर भारत की जनवादी नौजवान सभा के नेता मनोज शर्मा मो. मुर्शीद साहब, दिलीप शर्मा, निर्मल कुमार, राहुल कुमार, पूर्व छात्र नेता रणधीर यादव सीटू नेता नसीमुद्दीन सहित अन्य मौजूद थें।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...