राजस्व मंत्री के आदेश पर भी राजस्व महाअभियान कार्यक्रम कार्य नहीं किया गया है शुरू जनता में है आक्रोश
सोनबरसा राज (सहरसा)(आससे) । बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री माननीय दिलीप जायसवाल के आदेश पर भी सहरसा जिला अन्तर्गत सोनबरसा राज अंचल क्षेत्र के जनता द्वारा दिया गया भुमि सुधार महाअभियान 2025 में दिया गया आवेदन पत्र पर राजस्व कर्मचारी द्वारा कार्य शुरू नहीं होने से भुमि मालिकों में आक्रोश व्याप्त है। जबकि यह कार्य 11 जून से 17 जून तक ही सीमित है।
मालूम हो कि इस सोनबरसा राज अंचल क्षेत्र में अधिकांश लोगों के पास जो जमीन की खतियान है वह दादा, बाबा, और माता-पिता के नाम दर्ज है। केवाला कागजात में भी माता-पिता का नाम दर्ज है। परिवार के लोग चाहते हैं कि अब जो जिन्दा लोग हैं उनका नाम खतियान और अन्य लिया गया केवाला से प्राप्त जमीन कागजात में दर्ज हो जाए तो आगे की परेशानी समाप्त हो जाए । लेकिन अंचल कार्यालय और राजस्व कर्मचारी द्वारा इस ओर कार्य नहीं किया जाने से जमीन मालिकों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञात हो कि यदि ऐसा होता है तो फार्मर आईडी भी बनाने में आसानी होगी। लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कहीं भी इस तरह की कार्य नहीं होते देख निराश हो घर वापस लौट जाते हैं।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...