सोनबरसा राज प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर बिना चढ़ावा नहीं होता है कोई कार्य

📸 1/1

सोनबरसा राज (सहरसा)(आससे) । सहरसा जिला अन्तर्गत सोनबरसा राज प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर और आधार कार्ड सेंटर का एक अलग ही नियम कानून बन गया है। मतलब बिना रिश्वत का एक भी कार्य समय पर सम्पन्न नहीं होती है। फलस्वरूप गरीब जनता और अशिक्षित लोगों को दलाल और जनप्रतिनिधियों के मार्फत रुपए देकर काम करवाना पड़ता है। यदि आपके पास पैरवी और रुपए नहीं है तो जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और आधार कार्ड आदि प्रमाण पत्र बनवाना शायद दिन में चांद तारे दिखने के समान ही बात हो सकती है। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि आरटीपीएस काउंटर और आधार कार्ड सेंटर के कर्मचारी बीडीओ सीओ का भी आदेश नहीं मानते हैं। लोगों का कहना है कि सभी का मिलीभगत है वरना कमाई कहां से होगा।

मालूम हो कि जिला प्रशासन से भी लोग शिकायत करते हैं लेकिन वही कहावत ढा़क के तीन पात वाली बात चरितार्थ हो जाती है।

ज्ञात हो कि सोनबरसा राज प्रखंड कार्यालय की गिरती हुई विधि-व्यवस्था से जनता में काफी आक्रोश है। वहीं स्थानीय विधायक और सांसद को इससे कोई लेना-देना वाली बात को नहीं देख जनता में सरकार के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।

Arvind Kumar Singh

सम्पादक

Arvind Kumar Singh

📍 सहरसा, बिहार