प्रसिद्ध व्यवसाई एवं समाजसेवी इंद्रानन्द सिंह का लम्बे समय से चल रही उपचार के बाद हुआ निधन
सोनबरसा राज (सहरसा)(आससे) । नगर पंचायत सोनबरसा बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी इंद्रानन्द सिंह का लम्बे समय से चल रही बिमारी का उपचार के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही सोनबरसा राज बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें अंतिम संस्कार और विदाई तथा दर्शन करने हेतु उनके आवास पर आने लगे । सभी एक दूसरे से कहते सुना गया कि इंद्रानन्द सिंह शब्दों के धनी थे, बाजार आने जाने वाले हर व्यक्ति से उनका काफी मधुर सम्बन्ध था। वह हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। फलस्वरूप उनका राजनीतिक और प्रशासनिक पकड़ भी अच्छी थी। उनका दाह-संस्कार सोनबरसा नगर पंचायत बाजार से पश्चिम बह रही तिलावते नदी किनारे स्मशान घाट पर किया गया।
मालूम हो कि प्रसिद्ध व्यवसाई एवं समाजसेवी इंद्रानन्द सिंह के निधन पर सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक एवं आपदा मंत्री माननीय रत्नेश सादा, मधेपुरा सांसद माननीय दिनेश यादव, बीजेपी नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष मणिष कुमार, जन सुराज पार्टी के सोनबरसा राज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीर अभिमन्यु सिंह, समाजसेवी दिनेश कुमार सिंह, श्याम बिहारी केडिया, राजद नेता नरेश साह, सुधीर कुमार सिंह, अधिवक्ता शलैन्द्र कुमार सिंह, पंकज झा, भोला सिंह, सोहा पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह सहित तमाम लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इंद्रानन्द सिंह काफी मधुर भाषी व्यक्ति थे इनके निधन से समाज को भारी नुकसान हुआ है। जिसका भरपाई शायद सम्भव नहीं है।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...