स्कूलों में एनजीओ द्वारा मध्यान भोजन पर तुरंत रोक लगाया जाए, पहले के तरह रसोईया द्वारा भोजन बनाया जाय :- महागठबंधन
सहरसा:- महिषी प्रखंड के मैसहरो पंचायत के बलुआहा मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय तेघरा में छः सौ से अधिक बच्चों ने मध्यान भोजन खाने से तबियत बिगड़ गई। वहीं सौर बाजार प्रखंड के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय मुरचा, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय विजयपुर आदि स्कूलों में भी बच्चों की तबियत खराब हुई। इसके बाद महागठबंधन दलों के नेताओं ने शहीद जयप्रकाश भवन सहरसा में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष मोo ताहिर ने की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार गरीब वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पहले रसोईया द्वारा ताजा भोजन बनाकर बच्चों और शिक्षकों को खिलाया जाता था, जो बेहतर व्यवस्था थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एनजीओ को ठेका देकर व्यवस्था खराब कर दी। नेताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों में गरीब तबके के बच्चे पढ़ते हैं और उनके स्वास्थ्य के साथ समझौता नहीं होना चाहिए। मांग की गई कि एनजीओ द्वारा मध्यान भोजन व्यवस्था तुरंत बंद की जाए तथा संबंधित संचालकों पर सख्त कार्रवाई और एक करोड़ रुपये जुर्माना लगाया जाए। साथ ही उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की गई। बैठक में CPI के भवेश यादव, शंकर कुमार, CPM नेता कुलानन्द कुमार, नसीम उद्दीन तथा VIP जिला अध्यक्ष विद्या शर्मा मौजूद थे।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...