नहीं रहे बामपंथ के मजबूत स्तंभ सीपीएम नेता कामरेड गणेश सुमन
सहरसा 28 मई 2026 सहरसा वामपंथ के मजबुत स्तंभ कम्युनिस्ट सिद्धान्त के प्रति समर्पित और किसान मजदूर आमजन के हक की लड़ाई जीवनपर्यंत लड़ने वाले सीपीएम के वरिष्ठ नेता कामरेड गणेश प्रसाद सुमन जीवन के 78 वें बर्ष में आज अहले सुबह 6.15 बजे आई जी एम एस पटना में अंतिम सांस लिये। जैसे ही कामरेड सुमन की मौत होने की जानकारी मिली पार्टी परिवार उनके खुद के परिवार और हमदर्दों में शौक की लहर दौड़ पड़ी। पार्टी कार्यालय में झंडा झुका दिया गया। आई जी एम एस से जमाल रोड पटना स्थित राज्य पार्टी कार्यालय पार्थिव शरीर को लाया गया जहां राज्य नेताओं ने झंडा की सलामी देते पुष्पांजलि अर्पित किया। फिर पार्थिव शरीर को शारदा नगर बटराहा स्थित सीपीएम जिला पार्टी कार्यालय जैसे ही लगाया गया पहले से मौजूद पार्टी के दर्जनों नेता कार्यकर्ताओं का आंखें नम हो हो गया। सभी लोग कामरेड सुमन दा को लाल सलाम, जब तक सुरज चांद रहेगा तब तक सुमन तेरा नाम रहेगा, सुमन तेरे अधूरे सपनों को साकार करेंगे आदि नारों से माहौल और गमगीन हो गया। पार्टी जिला सचिव सह राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड रणधीर यादव के नेतृत्व में वामपंथी और सर्वदलीय नेताओं ने पार्टी के लाल झंडे से सलामी दिया फिर पार्थिव शरीर को फुल मालों से लाद दिया। सभी दलों के नेताओं ने कहा कामरेड गणेश प्रसाद सुमन के जाने से न सिर्फ वामपंथ को धर्मनिरपेक्ष शक्ति को भी अपूर्णिय क्षति हुई है। निकट भविष्य में उनकी भरपाई मुश्किल है। सीपीआई नेता कामरेड ओमप्रकाश नारायण,राजद प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया, राजद नेता सह जिप उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, प्रोफेसर नरेन्द्र यादव, कर्मचारी यूनियन नेता शरद कुमार, सीपीआई जिला सचिव परमानन्द ठाकुर, प्रभू लाल दास,भवेश यादव सीपीएम जिला सचिव रणधीर यादव, मिथिलेश कुमार सिंह, रमेश यादव, ब्यास प्रसाद यादव, कुलानन्द कुमार, कृष्ण दयाल यादव, नसीमुद्दीन नसीम मिस्त्री, शकील अहमद खां,दुखी शर्मा, मनोज शर्मा,रामरेख यादव, मुर्शीद आलम, चन्द्रकला देवी, अनिता देवी, डोमी पासवान, केशव कुमार हेमंत कुमार सिंह माले नेता कुन्दन कुमार, विक्की राम आदि के अलावा सुमन के सभी पुत्र- रजनीश कुमार सीआईएसएफ कमांडर, अजीत कुमार एएसआई, डॉ अभिषेक कुमार पुत्री - मंजू कुमारी, संजू कुमारी शिक्षिका, छोटी कुमारी सभी दमाद - चन्दन कुमार रेल इंजीनियर, संजय कुमार शिक्षक,पवन कुमार जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी कैमुर पोता - पोती,नाती - नतनी , आदि के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बड़सम ले जाया गया जहां कल दिनांक 29/05/2026 को दिन के 10 बजे अंतिम दाह संस्कार किया जाएगा ।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...