किसानों को नहीं भगवान और नहीं सरकार देख रहे हैं आपदा से बर्बाद हो गया है किसान
सोरबाजार रिपोर्टर से मिथिलेश कुमार का रिपोर्ट
सोरबाजार (सहरसा) । इस बार किसान की हालत देखकर किसी को भी रोना आ सकता है क्योंकि सबसे पहले तो खेतों में लगा धान का फसल बर्बाद हो गया उसके बाद आंधी तूफान और अति बारिश के कारण खेतों में लगा मक्का और गेहूं का फसल बर्बाद हो गया। इस बर्बादी का नजारा सभी अपनी आंखों से देखते रह गए मगर ऊपर वाले को भी किसान की हालत पर तरस नहीं आया क्योंकि अब खेतों में लगे मूंग के फसल के बदले उसमें घास उग गया है जिससे मूंग का फसल भी बर्बाद हो गया। इतना होने के बाद भी अगर सरकारी सुविधा मिलना आसमान से तारे तोड़ने के समान लगे तो फिर किसान क्या करे क्योंकि फसल आपदा लेने के लिए समय सीमा समाप्त कर दिया गया है जिससे आधे से ज्यादा किसान इस लाभ से वंचित नजर आ रहे हैं।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...