मैना गांव में ट्रक की ठोकर से दो बाइक सवार की हुई मौत

मैना गांव में ट्रक की ठोकर से दो बाइक सवार की हुई मौत

मैना गांव में ट्रक की ठोकर से दो बाइक सवार की हुई मौत

मैना गांव में ट्रक की ठोकर से दो बाइक सवार की हुई मौत
📸 1/1

सोनबरसा राज (सहरसा) । सोनबरसा राज अंचल क्षेत्र के काशनगर थाना क्षेत्र के मैना गांव स्थित एन एच 107 सड़क मार्ग पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क दूर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मैना गांव में अफरातफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार सोनबरसा राज माली सड़क मुख्य मार्ग एन एच 107 पर मैना गांव स्थित ट्रक संख्या बीआर05जीडी5246 से साइड लेने के दौरान हीरो स्पलेंडर बाइक संख्या बीआर43यू1670 पर सवार दोनों युवक ट्रक की चपेट में आ गया। फलस्वरूप बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत मौके पर ही दर्दनाक रुप से हो गई। जबकि पीछे बैठे दूसरे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल को उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा राज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

ज्ञात हो कि काशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक एवं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Arvind Kumar Singh

सम्पादक

Arvind Kumar Singh

📍 सहरसा, बिहार