आशा एवं आशा फेसिलिटेटर संघ ने निकाला प्रतिरोध मार्च सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन
सहरसा:- आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ सीटू के बैनर तले सुपर मार्केट कला भवन सहरसा से अपनी मांगों को लेकर आशा को स्थाई करना होगा सभी आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को 26000 हजार रूपया प्रति माह देना होगा आदि मांगों को लेकर प्रतिरोध मार्च निकालकर सिविल सार्जन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन के बाद सिविल सर्जन को मांग पत्र सौंपा। सीटू नेता कुलानन्द कुमार ने कहा आशा फैसिलिटेटर संघ का मांग जायज है। बिहार के डबल इंजन सरकार मजदूर विरोधी सरकार है। आशा गांव के अंतिम लोगों का काम करतीं हैं सरकार चंद पूंजीपति वर्ग के हित में काम कर रही है। मजदूर विरोधी चार लेवर कोर्ड बील लाकर मजदूर के घाव पर नमक छिड़क रही है। सरकार सभी संविदा कर्मी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए ।
वहीं आशा फैसिलिटेटर संघ जिला मंत्री कुमारी ज्योतिष रानी ने कहा कि सरकार आशा के साथ सोतेला व्यवहार कर रही है। सरकार आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को पूर्व में काम किए गए मजदुरी भुगतान करे।
उक्त कार्यक्रम में आशा अमृता कुमारी, पूनम कुमारी, मिलन कुमारी, किरण देवी, रंजन कुमारी, हीरा कुमारी, सुनीता देवी रीता कुमारी श्वेता कुमारी मंजू कुमारी मोनी कुमारी, पुनीता कुमारी, ललिता देवी, मीरा देवी, सीमा शर्मा, फैसिलिटेटर संघ के मोहन मुखिया सच्चिदानंद यादव आदि मौजूद थे।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...