निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 74 लोगों की आंखों की जांच
सोनबरसा | चेंज फॉर श्योर के सोनबरसा राज स्थित कार्यालय में आज निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 74 मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।
यह शिविर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में आए चिकित्सकों ने बताया कि जिन मरीजों को मोतियाबिंद की समस्या है, उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों को चेंज फॉर श्योर कार्यालय से वाहन द्वारा अस्पताल ले जाया जाएगा तथा ऑपरेशन के बाद दवाइयां, चश्मा आदि निःशुल्क उपलब्ध कराकर पुनः वाहन से कार्यालय पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्हें 15 दिनों का राशन भी दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह इसी संस्था को देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति गौतम अडानी का सहयोग प्राप्त हुआ था। अब संस्था अडानी फाउंडेशन के साथ मिलकर निःशुल्क ऑपरेशन का कार्य करेगी।
शिविर में 13 मोतियाबिंद मरीजों की पहचान हुई, जिन्हें अगले सप्ताह वाहन से अस्पताल ले जाकर उनका ऑपरेशन कराया जाएगा।
सम्पादक
Arvind Kumar Singh
📍 सहरसा, बिहार
सम्बंधित ख़बरें
- Loading...