सहरसा जिला जदयू के चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पद पर कुमारी दिव्या झा हुई मनोनीत
सहरसा जिला अध्यक्ष चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के ललन कुमार पौदार ने कुमारी दिव्या झा को किया मनोनीत
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! सहरसा जिला जदयू के चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ललन कुमार पौदार ने कुमारी दिव्या झा को सहरसा जिला के महिला सेल जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। कुमारी दिव्या झा सिमरी बख्तियारपुर अनुमण्डल क्षेत्र के निवासी हैं और जदयू के सक्रिय सदस्य पद पर थी।
मालुम हो कि सहरसा जिला जदयू के चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ललन कुमार पौदार ने अपने मनोनीत पत्र में लिखा है कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास हो रही है। स्वस्थ्य एवं विकसित बिहार के कल्पना को साकार करने के लिए चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ (उत्तर बिहार) जदयू में आपको महिला सेल जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया जाता है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन को मजबूत एवं गतिशिल बनाने हेतु आपका सक्रिय सहयोग अपेक्षित रहेगा।