*डबल इंजन की सरकार में अपराधियों का मनोबल हाई:- रणधीर*
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी न्यूज़ चैनल
पतरघट (सहरसा) । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी पतरघट अंचल कमिटी की जीबी बैठक साथी रामविलास पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते माकपा जिला मंत्री का. रणधीर यादव ने केन्द्र एवं राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला कहा आएं दिन प्रतिदिन पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हैं मंहगाई बेरोजगारी के चलते आम लोगों को जीना मुश्किल हो गया है भुमिहीन गरीबों को जमीन देने के बजाय भू माफिया पुलिसिया गठजोड़ से गरीबों का झोपड़ी तोड़ा जा रहा हैं सभी गरीब भुमीहिन परिवार को 5 डीसमिल जमीन देने, पर्चा धारी परिवार को पर्चा वाली जमीन पर दखल दिलाने , एमडीएम रसोईया, आशा, ममता,कुरियर सहित सभी संविदा कर्मी को स्थाईकरण के साथ साथ 18000 हजार रू मानसिक मानदेय दिया जाय।, दाखिल खारिज में जमाबंदी में लुट खसोट बंद करने एवं श्रम विभाग में बढ़ते लुट खसोट पर तुरंत रोक लगाने आदि मांगों को लेकर 05 सितंबर को सहरसा जिला समाहरणालय का करेंगे घेराव अगर जिला पदाधिकारी के द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया तो जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय पर करेंगे घेरा डालो डेरा डालो अनिश्चितकालीन हड़ताल वहीं निर्माण कामगार यूनियन के जिला मंत्री नसीम उद्दीन ने कहा सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं चलाएं जा रहें हैं लेकिन धरातल पर लुट का अड्डा साबित हो गया है युवा नेता कुलानन्द कुमार ने कहा भाजपा जदयू गठजोड़ सरकार ने बिहार को जंगल राज में तब्दील कर दिया है बिहार को बचाना है तो भाजपा जदयू गठजोड़ सरकार को सत्ता से बाहर करने का आवाहन किया। उपस्थित सुकनी देवी रमेश शर्मा, पूजा देवी, कामनी देवी,उशा देवी,मिशो देवी, विंदेश्वरी शर्मा, दिलीप शर्मा,लड्डू साह, रविन्द्र शर्मा, रेणु देवी, साफों खातुन, फुल कुमारी आदि मौजूद थें।