Loading...
ब्रेकिंग न्यूज़

सोनबरसा राज थाना पुलिस ने दो वारंटी को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा

Anonymous Loading... ,
सोनबरसा राज थाना पुलिस ने दो वारंटी को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा

संवाददाता ह्रषिकेस सिंह सोनबरसा राज

सोनबरसा राज(सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने थाना काण्ड संख्या 108/2024 का एक अभियुक्त एवं थाना काण्ड संख्या 35/2024 का एक अभियुक्त को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा व्यवहार न्यायालय। 
मालुम हो कि सोनबरसा राज थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने एक प्रश्न उत्तर में बताया कि सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 108/2024 दिनांक 20/06/2024 धारा- 341,323,384, 307,506,34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त अलंकार सोनी उर्फ अलंकार कुमार पिता मनोज स्वर्णकार उर्फ मनोज कुमार सोनी ग्राम+थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय  सहरसा के न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है। वहीं सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 35/2024 दिनांक 30/05/2024 धारा- 30(a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के अभियुक्त बबन कुमार पिता गजेन्द्र यादव ग्राम+थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को माननीय न्यायालय सहरसा के न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है।

खबर अच्छी लगी? शेयर करें