Loading...
ब्रेकिंग न्यूज़

बनमा इटहरी भाजपा की मंडल विस्तृत कार्य समिति की बैठक हुई आयोजित

Anonymous Loading... ,
 बनमा इटहरी भाजपा की मंडल विस्तृत कार्य समिति की बैठक हुई आयोजित

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) । बनमा इटहरी भाजपा की मंडल विस्तृत कार्य समिति की बैठक जमाल नगर पंचायत के पंचायत भवन प्रियनगर में की गई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल यादव एवं संचालन मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश ताती जी ने किया। जिसमें मुख्यरूप से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की चर्चा, संगठन की मजबूती पर चर्चा, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा आदि की गई। 
मालुम हो कि उक्त बैठक में जिला से प्रभारी के रूप में मुख्य अतिथि व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश पूर्व संयोजक एवं सोनबरसा मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री अमरेंद्र सिंह बब्बन जी सम्मिलित हुए। उपस्थित कार्यकर्ताओं में मंडल के उपाध्यक्ष अनिल वर्मा जी, उपाध्यक्ष रमेश पासवान जी, सहकारिता प्रकोष्ठ की संयोजक संजय यादव जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलेचना देवी जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री विषम कुमार जी, महामंत्री सुधीर कुमार विद्यार्थी जी, मंडल महामंत्री बैजनाथ पोद्दार जी, जमाल नगर पंचायत अध्यक्ष सनी कुमार जी, साहूरिया पंचायत के अध्यक्ष अश्विनी कुमार जी, इतरी पंचायत के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जी, घोड़दौर पंचायत अध्यक्ष सुभाष ठाकुर जी, पंकज यादव जी, रोहित कुमार जी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद मंसूर आलम जी, आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

खबर अच्छी लगी? शेयर करें