समाजिक महिला स्वर्गीय उर्मिला देवी की मनाई गई द्वितीय पुण्यतिथि
पूर्व विधायक मोहम्द जफर आलम ने कहा कि शायद ही अब ऐसी समाजिक महिला की भरपाई सम्भव है
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर अनुमण्डल मुख्यालय के पूर्व दैनिक आज समाचारपत्र के संवाददाता श्रवण कुमार की धर्मपत्नी स्वर्गीय उर्मिला देवी की द्वितीय पुण्यतिथि समारोह कार्यक्रम सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के पूर्व विधायक मोहम्द जफर आलम के अध्यक्षता में मनाई गई। स्वर्गीय उर्मिला देवी एक समाजिक, मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव की महिला थी। वह समाजिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया करती थी।
मालुम हो कि पुण्य तिथि समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के पूर्व विधायक मोहम्द जफर आलम ने कहा कि पत्रकार श्रवण कुमार की धर्मपत्नी स्वर्गीय उर्मिला देवी की जन्म 19 फरवरी 1947 को हुआ था और देहावसान 12 अगस्त 2022 को अचानक हो गयी। वह एक समाजिक, मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव की महिला थी। वह समाजिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाली महिला थी। अपने जीवन काल में वह जिस तरह से कमजोर वर्गों और नि:सहायों को छठ पूजा, दूर्गा पूजा और शीतलहर, ठंड तथा भीषण गर्मी के समय में लोगों को मदद करती थी शायद ही आज उस तरह की महिला देखने के लिए नहीं मिल रही है। वह छठब्रतीयों को साड़ी, फल, सूप, कम्बल और नगद राशि आदि सामग्री देकर मदद करती थी। सबसे अधिक समाज को खुशी तब मिलती थी कि वह एक महिला रहते हुए भी समाजिक स्तर पर होने वाली किसी भी विवाद को आपस में बैठकर निदान कर देती थी, वह ऐसे कार्यों के लिए सदा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं के पद चिन्हों पर सिमरी बख्तियारपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्रवण कुमार भी कमजोर वर्गों और नि:सहाय लोगों को मदद कर रहे हैं जो एक काविले तारीफ है।
सनद रहे कि उक्त पुण्यतिथि कार्यक्रम को भाजपा नेता रितेश रंजन, मुखिया सुमन कुमार सिंह, जदयू नेता ललन कुमार, उद्योगपति सुशील जयसवाल, अनिल कुमार नाग, पवन कुमार जयसवाल, संतोष मोदी, संतोष भगत, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विक्की भगत, टैगोर पब्लिक स्कूल के संस्थापक सह प्रिंसिपल प्रमोद कुमार भगत, गुड्डू भगत, राहिल अंसारी, रिंकू भगत, मुन्ना भगत, डाक्टर आनन्द भगत, डाक्टर श्रीमती रंजना भगत, संजय जयसवाल, अरुण कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार डिस्को सहित दर्जनों लोगों ने सम्बोधित किया। तथा समाधि स्थल पर स्वर्गीय उर्मिला देवी की तस्वीर पर मालार्पण किया।