भारतीय जनता पार्टी सोनवर्षा पश्चिमी मंडल का विस्तृत मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) । भारतीय जनता पार्टी सोनवर्षा पश्चिमी मंडल का विस्तृत मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह के अध्यक्षता में नगर पंचायत सोनवर्षा के नाथों साह भवन परिसर में आयोजित किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा प्रभारी शशि शेखर सम्राट, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सह नगर पंचायत सोनवर्षा के मुख्य पार्षद मनीष कुमार, भारतीय जनता पार्टी सोनवर्षा पश्चिमी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह बवन उपस्थित हुए।
बैठक में मुख्य रूप से पार्टी की आगे की कार्य योजना तिरंगा यात्रा पर चर्चा की गई साथ ही बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख जल्द से जल्द गठन हो इस पर निर्देशित किया गया।
बैठक का प्रारंभ पार्टी के संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ
बैठक में मंडल के पदाधिकारी पंचायत अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष उपस्थित हुए।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री संजीव यादव द्वारा किया गया।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज कुमार सिंह, विद्याकर सिंह, जनार्दन शाह, राजीव कुमार सिंह, दिलीप यादव, सुभाष कुमार सिंह, राकेश भगत, अरुण कुमार सिंह, विजय पासवान, अजीत कुमार सिंह, विजय कुमार राम, धीरेंद्र सिंह, तपेश जयसवाल एवं बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित हुए।