Loading...
ब्रेकिंग न्यूज़

नहर का बांध टूटने से सैकड़ों एकड़ जमीन में लगी धान की फसल डूब जाने से हुआ नष्ट

Anonymous Loading... ,
नहर का बांध टूटने से सैकड़ों एकड़ जमीन में लगी धान की फसल डूब जाने से हुआ नष्ट

नगर पंचायत सोनबरसा के सोहा गाँव की है मामला

सिंचाई विभाग की लापरवाही से नहर की बांध टूटा कुछ दिनों पूर्व ही हुई थी नहर उगाही का मरोम्मत कार्य

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड अन्तर्गत नगर पंचायत सोनबरसा के सोहा गाँव स्थित नहर का पूर्वी बांध टूट जाने से निसहरा बहियार में सैकड़ों एकड़ में लगी धान का फसल डूब कर नष्ट हो जाने से किसानों में सिंचाई विभाग की इस लापरवाही से आक्रोश देखा जा रहा है। 
बताया जाता है कि कुछ ही दिनों पूर्व नहर की मिट्टी उगाही का कार्य लाखों रुपए की लागत से सरकार ने सिंचाई विभाग के द्वारा कार्य करवायी थी। उक्त कार्य करने के समय ध्वस्त बांधों की मरोम्मत सही रुप से नहीं करने के कारण नहर में आया पानी के दबाव से उक्त बांध टूट गई और देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ जमीन में लगी धान का फसल डूब कर बर्बाद हो गया है। 
ज्ञात हो कि सोहा गाँव के पिड़ित किसानों सुनील कुमार, मोहम्द क्याम, प्रदीप साह, मोहम्द फैजल, मोहम्द फूदन और मोहम्द छेदी आदि किसानों का कहना है कि यदि सिंचाई विभाग के द्वारा नहर की बांध को सही रुप से मरोम्मत कर दिया जाता तो आज धान का फसल डूब कर नष्ट नहीं होता। हमसभी का सभी पूंजी धान फसल की रोपाई में नष्ट हो गया है अब इसकी भरपाई कौन करेगा।

खबर अच्छी लगी? शेयर करें