घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को मोरा गोली हुई घायल चल रही है उपचार पति गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने पहले पत्नी के साथ किया मारपीट फिर रात्रि में जान से मारने की नियत से मारा गोली गोली मारकर घर से हुआ फरार
बसनही थाना पुलिस ने फरार पति को गिरफ्तार कर भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा न्यायालय
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड के बसनही थाना क्षेत्र अन्तर्गत चौसा टोला में बीते दिनों घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी के उपर जानलेवा हमला कर गोली चलाकर घायल कर दिया और घर से फरार हो गया। बसनही थाना पुलिस ने फरार पति को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बसनही थाना क्षेत्र के चौसा टोला, वार्ड क्रमांक 02 निवासी सुनीता देवी द्वारा दिए गए फर्द बयान के अनुसार बीते 08 जुलाई 2024 की रात पति रामविलास मंडल घरेलू बात पर पत्नी से बहस करने के बाद मारपीट करने लगा। हो-हल्ला सुनकर आसपास के पड़ोसी लोगों ने आकर बीच बचाव किया। लेकिन देर रात पति ने पत्नी के उपर जान मारने की नियत से गोली चलाकर घायल कर दिया और घर से फरार हो गया। जख्मी पत्नी सुनीता देवी को परिजनों द्वारा उपचार के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पिड़ित पत्नी सुनीता देवी ने पति पर बराबर प्रताड़ना का भी आरोप लगायी है।
ज्ञात हो कि बसनही थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि पत्नी को जख्मी करने के मामले में रामविलास मंडल को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया है।