विद्दुत स्पर्श से चार वर्षीय बालक का हुई मौत

विद्दुत स्पर्श से चार वर्षीय बालक का हुई मौत

खेलने के क्रम में दरवाजे पर खड़ी विद्दुत खम्भा में लगी अर्थिंग तार से स्पर्श होने पर लगी करंट घटना स्थल पर ही हो गई मौत

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के विराटपुर पंचायत अन्तर्गत परोकिया गाँव में करंट लगने से 04 वर्षीय बालक अभिनंदन कुमार की मौत हो गई है। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार सौरबाजार थाना क्षेत्र के फोरसाहा गाँव निवासी अजय कुमार का 04 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार अपनी माँ तिलिया देवी के साथ पिछले एक माह से सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के परोकिया गाँव स्थित अपने नाना रामदेव सादा के घर पर रह रहा था। 
कहा जाता है कि बच्चों के साथ खेलते खेलते वह दरवाजा के सामने लगे बिजली के खम्भे में लगी अर्थिंग के तार से स्पर्श हो गया। विद्दुत प्रवाह अर्थिंग के सम्पर्क में आते ही बालक अभिनंदन कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक के पिता अजय कुमार परदेश में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। 
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच शव को अपने कब्जा में ले पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सहरसा भेज कार्रवाई में जूट गई है।