Loading...
ब्रेकिंग न्यूज़

सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में काफी धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Anonymous Loading... ,
सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में काफी धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण और नगर पंचायत क्षेत्र में अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2024 को 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह काफी धूमधाम से एवं हर्षोंउल्लास पूर्वक मनाया गया। सुबह से ही गैर सरकारी और सरकारी स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी और झांकी निकाली गई वहीं झंडोत्तोलन के पश्चात प्रतियोगिता कार्यक्रम और नाटक आदि प्रस्तुत किया गया। 
मालुम हो कि झंडोत्तोलन का कार्यक्रम पूर्वाह्न 9:40 बजे से शुरू किया गया। सबसे पहले प्रखण्ड मुख्यालय में 9:40 बजे प्रखण्ड प्रमुख श्रीमती रंजू देवी, सोनबरसा राज थाना परिसर में थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार, सर हरिबल्लभ इंस्टीट्यूशन हाई स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक रोशन कुमार, प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड परिसर में पैक्स अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह, विद्दुत कार्यालय परिसर में कनिय अभियंता अभिषेक आनन्द, पशु पालन चिकित्सालय परिसर में प्रभारी चिकित्सक, नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद मनीष कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर लक्षण कुमार, तहसील कचहरी में अंचल आर ओ नीरज कुमार, शाहपुर अशोक स्तम्भ परिसर सहित राजद कार्यालय में प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, व्यापार मण्डल परिसर में अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह, भाजपा कार्यालय में प्रखण्ड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जदयू कार्यालय में जय सिंह कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह, इसी तरह से सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय, स्कूलों एवं संस्थान में कार्यालय प्रमुख के द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम समारोह आयोजित किया गया।

खबर अच्छी लगी? शेयर करें