सोनबरसा राज थाना पुलिस ने एक लीटर 100 मिली० कोरेक्स का बोतल एक बाइक सहित तीन कारोबारी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा व्यवहार न्यायालय
गस्ती के दौरान जांच के क्रम में कोरेक्स कारोबारी बाइक के साथ हुआ गिरफ्तार
संवाददाता हृषिकेश कुमार
सोनबरसा राज (सहरसा) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान एक बाइक की डिक्की से 100-100 मिली0 का 11 पीस प्रतीबन्धित कफ सिरप कोरेक्स मात्रा 01 लीटर 100 मिली0 बरामद किया है। साथ ही साथ उक्त बाइक पर सवार 03 पेशेवर कारोबारी को गिरफ्तार करते हुए बाइक जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। सभी के उपर मामला दर्ज करते हुए न्यायायिक हिरासत में सहरसा व्यवहार न्यायालय भेज दिया है।
मालुम हो कि जप्त बाइक हिरो स्पलेण्डर प्लस है जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BR-19V-8393 चेचिस नम्बर MBLHAW 213 F H K02321 है। प्रतिबन्धित कफ सिरप के बोतल पर TRIPROLIDINE HYDRO CHLORIDE and CODEINE PHOSPHATE SYRUP WISCODIN BATCH NO - TBHX0708 लिखा हुआ है। उक्त जानकारी सोनबरसा राज थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने पत्रकारों को एक प्रश्न के उत्तर में दिया है।