Loading...
ब्रेकिंग न्यूज़

सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम 09:40 बजे पूर्वाह्न से विधिवत झंडोत्तोलन समारोह कार्यक्रम के बाद होगा शुरू

Anonymous Loading... ,
सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम 09:40 बजे पूर्वाह्न से विधिवत झंडोत्तोलन समारोह कार्यक्रम के बाद होगा शुरू

सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय में 09:40 बजे पूर्वाह्न में प्रखण्ड प्रमुख श्री मती रंजू देवी के द्वारा किया जाएगा झंडोत्तोलन

सोनबरसा राज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने दिया जानकारी

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम 09:40 बजे से आरम्भ किया जाएगा। उक्त समय निर्धारण प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में एक बैठक पदाधिकारी के साथ  जनप्रतिनिधियों का होने के पश्चात तय किया गया है। जिसमें झंडोत्तोलन का समय इस प्रकार से निर्धारण किया गया है। प्रखण्ड मुख्यालय में 09:40 बजे पूर्वाह्न, थाना परिसर में 10:00 बजे पूर्वाह्न, सर हरिबल्लभ इंस्टीट्यूशन में 10:10 बजे पूर्वाह्न, प्रखण्ड पशुपालन में 10:20 बजे पूर्वाह्न, नगर पंचायत कार्यालय में 10:30 बजे पूर्वाह्न, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10:40 बजे पूर्वाह्न, तहसील कचहरी में 10:50 बजे पूर्वाह्न और शाहपुर बाजार स्थित अशोक स्तम्भ परिसर में 11:10 बजे पूर्वाह्न के साथ विभिन्न स्थानों का सर्वेक्षण पदाधिकारी करेंगे। अर्थात सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में 09:40 बजे पूर्वाह्न के बाद 12 बजे पूर्वाह्न तक (अन्दर) कभी और कहीं भी झंडोत्तोलन समारोह कार्यक्रम किया जा सकता है। वैसे पूर्व झंडोत्तोलन समारोह कार्यक्रम की सूची के अनुसार लगभग 5 स्थान का नाम को विलोपित कर दिए जाने से उक्त संस्था के पदाधिकारी सहित स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है कि अब सरकारी पदाधिकारी स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में भी भाग लेने से कतराने लगे हैं। जबकि स्वतंत्रता पाने के लिए कितने लोग बलिदान दिया है। 
ज्ञात हो कि जिन संस्थानों की नाम झंडोत्तोलन समारोह कार्यक्रम के सूची से हटा दिया गया है उसमें पैक्स कार्यालय सोनबरसा राज, हिन्दी मध्य विद्यालय सोनबरसा राज, कन्या मध्य विद्यालय सोनबरसा राज, व्यपार मण्डल कार्यालय, उर्दू मध्य विद्यालय आदि नाम सामिल है। जबकि यह सभी सरकारी संस्थान है।

खबर अच्छी लगी? शेयर करें