Loading...
ब्रेकिंग न्यूज़

*05 सितंबर को माकपा सहरसा जिला समाहरणालय का करेंगे घेराव*

Anonymous Loading... ,
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

*05 सितंबर को माकपा सहरसा जिला समाहरणालय का करेंगे घेराव*


सोनबरसा राज (सहरसा) । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सहरसा जिला कमिटी की बैठक जिला पार्टी कार्यालय शारदा नगर बटराहा में पार्टी नेता गणेश प्रसाद सुमन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

 जिसको संबोधित करते हुए माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य विनोद कुमार ने कहा कि आएं दिन पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल है, अपराधियों का मनोबल हाई है, बिहार को विशेष राज का दर्जा देने के बजाय बजट में झुनझुना थमा दिया तो वहीं नीतीश कुमार केन्द्र सरकार के दवाब में है। जाति जनगणना के बाद बढ़ाए गये आरक्षण के दायरे को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के द्रारा निरस्त किया गया जब विधानसभा में महागठबंधन दलों द्वारा संविधान के नवी अनुसुची में जोड़ने के लिए प्रस्ताव रखा गया उस वक्त प्रस्ताव को खारिज करना भाजपा जदयू सरकार के दलित,अति पिछड़ा, पिछड़ा, वर्ग के प्रति दोहरी एवं ठगने वाली नीत को दर्शाती हैं। वहीं पार्टी जिला मंत्री रणधीर यादव ने कहा कि 05 सितंबर को पार्टी के राज्य व्यापी आवाहन पर डबल इंजन सरकार के गरीब विरोधी, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सहरसा जिला समाहरणालय का करेंगे घेराव वक्ताओं ने कहा कि पूरे बिहार में बढ़ते अपराध एवं भ्रष्टाचार पुलिसिया दमन एवं गरीबों को अतिक्रमण के नाम पर गरीबों का झोपड़ी उजाड़ने के खिलाफ बड़ी आन्दोलन करेंगे। उपस्थित व्यास प्रसाद यादव, कृष्ण दयाल यादव, रूपेश रंजन ठाकुर, शिवविलास मुखिया, कुलानन्द कुमार,मिथिलेश कुमार सिंह, गुरूदेव शर्मा, डोमी पासवान, रमेश यादव, मनोज शर्मा, बद्रीनारायण मंडल,माखन, निलम पाण्डेय, साह,असफाक अंसारी दुखी शर्मा आदि मौजूद थें।
वहीं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीआईएम जिला कमिटी की बैठक पार्टी नेता गणेश प्रसाद सुमन के अध्यक्षा में हुई पिछले कामों कि रिपोर्ट जिला मंत्री रणधीर यादव ने पेश किया। जिसपर सभी साथी ने सहमति जताई बैठक को संबोधित करते माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य का. विनोद कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हैं निकम्मी सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठे है ऐसा कोई दिन नहीं है जिस दिन लुट हत्या बालात्कार जैसे बड़ी से बड़ी घटनाएं नहीं होते हैं उन्होंने ने डबल इंजन सरकार पर जम कर हमला बोले बिहार को विशेष राज का दर्जा देने के बजाय झुनझुना थमा दिया गया है। 

खबर अच्छी लगी? शेयर करें