समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
*बिहार में बढ़ते अपराध व गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रतिरोध मार्च निकालकर जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
सहरसा:- इंडिया गठबंधन के राज्यव्यापी आह्वान पर बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ जिला परिषद् प्रांगण से जिला समाहरणालय गेट तक विशाल आक्रोशपूर्ण प्रतिरोध मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ गगन चुंगी नारेबाजी किया। वहीं इंडिया गठबंधन के 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व सीपीआई राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण, राजद जिलाध्यक्ष मो. ताहिर, सीपीएम जिला मंत्री रणधीर यादव कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश झा, माले जिला सचिव ललन यादव, वीआईपी जिलाध्यक्ष रेशमा शर्मा ने किया। प्रतिरोध मार्च को सम्बोधित करते इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई। सुशासन बाबू के राज में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया। लूट, हत्या, बलात्कार का दौर बदस्तूर जारी है अपराधियों के भीतर शासन और प्रशासन का भय बिल्कुल खत्म हो गया है सूबे में महाजंगल राज कायम हो गया है शासन-प्रशासन अपराधियों के आगे नतमस्तक है सरकार का इक़बाल खत्म सा हो गया। वक्ताओं ने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाओं के मामले में अब तक के पिछले सारे रिकार्ड्स टूट गए है डबल इंजन सरकार के राज में शासन-प्रशासन के समानांतर अपराधियों का शासन चल रहा है लोग अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है प्रतिरोध मार्च में सीपीआई जिला मंत्री परमानंद ठाकुर, राजद प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया, कांग्रेस नेता कुमार हीरा प्रभाकर, जिप उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, माले युवा नेता कुंदन यादव, डॉ. गौतम कृष्ण, रोहित चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष भारत यादव, कौशल यादव, पवन शर्मा, सतीश साह, सीपीएम युवा नेता कुलानंद यादव, मो. नसीमुद्दीन, मनोज शर्मा, बद्रीनारायण मंडल, रमेश यादव,नसीम मिस्त्री, डोमी पासवान असलम, मो समरूल सीपीआई नेता प्रभुलाल दास, शंकर कुमार, राजकुमार चौधरी, अजीत सिंह ,अमर पप्पू, माले नेता सागर कुमार शर्मा, रमेश शर्मा, एक्टू जिला सचिव मुकेश कुमार, सहित अन्य मौजूद थे।