मधेपुरा की बहू और खगड़िया की बेटी ने किया कमाल तीन दिनों में लाई तीन रिजल्ट परिवार सहित जनता में छाई खुशी
Bed Intrence, दरोगा और SSCGD में अपने मेहनत पर पाई सफलता
पति और परिवार का सहयोग की जनता में छाई है चर्चा
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । कहा जाता है कि जब लगन और मेहनत की भावना कायम होता है तो कोई भी कार्य को कर दिखना आसान होता है। ठीक इसी तरह की कार्य मधेपुरा की बहु और खगड़िया की बेटी ने रचा इतिहास, लगातार तीन दिनों में तीन रिजल्ट लाकर दिखा दी कि यदि पढ़ने में लगन और ईमानदारी हो तो कोई भी काम आसान हो जाती है।
मनीषा भारती पिता उमेश कुमार (दरोगा) की प्रथम पुत्री और धर्मदेव प्रसाद यादव ( सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक) की छोटी बहू ने 08 जुलाई 2024 को Bed Intrence में पूरे राज्य में 913 रैंक लायी और 09 जुलाई 2024 को बिहार दरोगा 1275 में प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर ली है। जिसका रौल नम्बर 2414100820 है और फिर 10 जुलाई 2024 को SSCGD में भी सफलता प्राप्त कर ली है। जिसका रौल नम्बर 3206104494 है। कहा जाता है कि इनको सफलता दिलाने में सबसे अधिक योगदान उनके पति अभिराज कुमार सिंह के साथ-साथ पूरा परिवार का सहयोग मिला है। उक्त परिणाम आने के बाद से मधेपुरा और खगड़िया की जनता में काफी खुशी व्याप्त है कि लगातार तीन दिनों में तीन विभाग की रिजल्ट लाने वाली यह प्रथम महिला है। वहीं इनके मेहनत की चर्चा सभी जगह सुनने के लिए मिल रही है कि असली पढ़ाई इसे कहते हैं।