Loading...
ब्रेकिंग न्यूज़

सोनबरसा राज के पैक्स कार्यालय व गोदाम परिसर में चलाया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान

Anonymous Loading... ,
सोनबरसा राज के पैक्स कार्यालय व गोदाम परिसर में चलाया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान

वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत चलाया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत सहकारिता विभाग के निर्देश पर कई पैक्स केन्द्रों व गोदामों पर वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम चलाया गया। 
मालुम हो कि इस कार्यक्रम के तहत सोनबरसा राज प्रखण्ड स्थित पैक्स अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह उर्फ बुलबुल एवं लगमा पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख कुमार मौलेश सिंह समेत कई लोगों द्वारा पैक्स कार्यालय एवं गोदामों पर दर्जनों वृक्षारोपण कार्य  करते हुए वृक्ष को सुरक्षित रखने के लिए घेराबंदी का भी कार्य किया गया। 
ज्ञात हो कि इस अवसर पर पूर्व उप प्रमुख कुमार मौलेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्षारोपण कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिस तरह से वृक्षों की कटाई और वृक्षों का नष्ट होने की बात सामने आ रही है उससे ही आज पर्यावरण पर कू प्रभाव असर दिखने के लिए मिल रही है। वृक्षों को नहीं रहने से कई तरह की समस्या उत्पन्न हो रही है फलस्वरूप वृक्षारोपण अभियान कार्य गम्भीरता पूर्वक चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ वृक्षारोपण अभियान चलाने से ही कार्य खत्म नहीं होने वाला है उसे घेराबंदी कर जल से सिंचाई करने की भी आवश्यकता है। तभी वृक्षारोपण अभियान कार्य का लाभ मिल सकता है। मानव जीवन के लिए वृक्षों का रहना अतिआवश्यक है तभी आक्सीजन की भी भरपाई सम्भव हो सकता है।

खबर अच्छी लगी? शेयर करें