कांग्रेस पार्टी ने सोनबरसा राज में सरकार के विरोध में की प्रदर्शन
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)। युवा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास एवं प्रदेश युवाध्यक्ष गरीब दास के नेतृत्व में बिहार विधानसभा का घेराव के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठी चार्ज का विरोध में सोनबरसा राज प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रखण्ड के बाजार स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर सूबे की सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मालुम हो कि सोनबरसा राज प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का झंडा लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया।
ज्ञात हो कि प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि तारणी ऋषिदेव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधाकान्त झा, नवल किशोर झा, महासचिव संजय कुमार सिंह, विक्की सिंह, मोहम्द अल्लाउद्दीन, संतलाल साह, रामजी यादव सुलेन्द्र यादव संतोष ठाकुर, प्रेम झा, रामाकान्त यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।