असमाजिक तत्वों ने विद्यालय में किया चोरी कई फाईल को जला कर किया नष्ट बच्चों के खेल सामग्री को भी किया छतिग्रस्त
प्रधानाध्यापक ने थाना सहित विभाग को किया सूचित
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । प्रखण्ड क्षेत्र के मंगुवार पंचायत स्थित मध्य विद्यालय दुर्गापुर में अज्ञात असमाजिक तत्वों के द्वारा कार्यालय की खिड़की तोड़ कर अंदर प्रवेश करके अलमारी व ट्रंक का ताला तोड़कर आवश्यक कागजात और समानों की चोरी कर लिया है।
मालुम हो कि घटना की जानकारी प्रबंधन को दूसरे दिन सुबह में विद्यालय खुलने के बाद मिली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शेखर कुमार सिंह ने बसनही थाना सहित अपने विभाग को आवेदन पत्र देकर समुचित कार्रवाई करने की मांग किया है।
ज्ञात हो कि उपलब्ध आवेदन पत्र के अनुसार दूसरे दिन जब विद्यालय का कार्यालय खोला गया तो अज्ञात असमाजिक तत्वों के द्वारा कार्यालय के ट्रंक और अलमारी का ताला तोड़ कर सभी आवश्यक कागजात फर्स पर यत्र तत्र बिखेरा था। टी सी फाईल सहित अन्य कई आवश्यक कागजातों को जला दिए जाने के साथ ही साथ बच्चों के टी एल एम के उपकरणों को भी तोड़ फोड़ कर बिखेर दिया था।