सीपीआईएम सहरसा ने हत्या पर की निंदा
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सहरसा :- वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के पिता जीतन साहनी उम्र लगभग 60 वर्ष की निर्मम हत्या की भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सहरसा सीपीआईएम कड़ी शब्दों में निन्दा करती हैं आएं दिनों इस तरह की निर्मम हत्या एवं घटनाएं बिहार को शर्मसार कर रही है सुशासन की ढोल पीटने वाली सरकार की पोल खोल रही हैं भारत की कम्युनिस्ट मार्क्सवादी मुकेश साहनी के पिता के हत्या का उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है सीपीआईएम जिला मंत्री रणधीर यादव ने कहा कि आएं दिन पूरे प्रदेश में अपराध की घटनाएं में बेताहासा वृद्धि हो रही हैं मगर पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है बिहार के डबल इंजन सरकार में पूर्व मंत्री के पिता जब सुरक्षित नहीं है तो आम लोग सुरक्षित कैसे रह सकते हैं उन्होंने ने एसपी ट्रायल कराकर हत्यारों को कठोर से कठोर सजा दिलाने कि मांग किया।