मुहर्रम पर्व को लेकर सोनबरसा राज थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक हुई आयोजित
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) । सोनबरसा राज थाना परिसर में आज शान्ति समिति की बैठक मुहर्रम पर्व को लेकर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शांति समिति की बैठक में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, सोनबरसा राज थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों तथा पत्रकारों ने शिरकत किया।
मालुम हो कि शान्ति समिति की बैठक में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोई भी पर्व हो उक्त पर्व में सामाजिक और प्रेम तथा सौहार्द की भावना दिखती है। फलस्वरूप किसी भी पर्व को लोग काफी उत्साह पूर्वक मनाते हैं। इसलिए पर्व में शान्तिपूर्ण वातावरण कायम रखने की आवश्यकता होती है। जहाँ शान्तिपूर्ण वातावरण और भाईचारा क़ायम रहती है, वहाँ पर पर्व काफी हर्षोंउल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया जाता है। मैं चाहूंगा कि सोनबरसा राज थाना क्षेत्र में भी मुहर्रम पर्व शान्तिपूर्ण वातावरण में मानाया जाए। जिसमें आपसभी जनप्रतिनिधियों और गण्यमान जनता की सहयोग रहना बहुत ही आवश्यक है।
सिमरी बख्तियारपुर इंस्पेक्टर ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रशासन आपसभी के साथ है कहीं भी कोई परेशानी या विवाद की भनक मिले प्रशासन को मोबाइल फोन से सूचना देने का काम करें जहाँ प्रशासन अपने तरिका से उस मामला को निपटा लेगी।
सोनबरसा राज थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि सोनबरसा राज थाना क्षेत्र की जनता काफी लोकप्रिय और शान्त स्वभाव के हैं जैसा कि मैं कई पर्व के अवसर पर देखा है, सभी लोगों और धर्मालम्बियों का सहयोग एक दूसरे के पर्व में मिलजुल कर पर्व मनाते देखा गया है। लेकिन फिर भी सतर्कता निहायत जरुरी है। प्रशासन अपनी सेवा तो मुस्तेदी के साथ करेगी ही लेकिन आप सभी जनता और जनप्रतिनिधियों का सहयोग का भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डीजे बाजा और नशा पर पूर्ण प्रतिबंध सभी पर्वों के तरह रहेगा साथ ही साथ उस दिन गस्ती भी तेज रहेगी। बाबजूद यदि किसी भी प्रकार का कोई विवाद या फिर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों का पता चले तो आपसभी जनप्रतिनिधियों और जनता से नम्र निवेदन है कि इस तरह की सूचना सीधे तौर पर मोबाइल फोन से देने की प्रयास करेंगे, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
ज्ञात हो कि शान्ति समिति की बैठक में जदयू नेता इंद्रदेव साह, राजद नेता सुधीर कुमार सिंह, समाजसेवी कुमार मौवलेश सिंह, अधिवक्ता शलैन्द्र कुमार सिंह, सहित दर्जनों नेता व जनप्रतिनिधियों उपस्थित थे