बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार सहरसा जिला के प्रभारी मंत्री को भाजपा मण्डल पश्चिम के सोनबरसा राज अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह ने विभिन्न मुद्दे को लेकर सौंपा ज्ञापन
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
आज बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार सह सहरसा जिला के प्रभारी मंत्री माननीय डॉक्टर दिलीप जायसवाल जी को सोनबरसा पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह के द्वारा सोनबरसा राज प्रखंड के विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौपा।
जिसमें मुख्य रूप से विराटपुर से पतरघट भाया गोलमा रोड जो कई वर्षों से टूटा हुआ है, सोनबरसा राज प्रखंड के विराटपुर पंचायत में अवस्थित 51 शक्तिपीठों में से एक मां चंडिका मंदिर जो की सरकारी उपेक्षा का शिकार है उसको पूर्ण विकसित करने के संबंध में साथ हीं सोनबरसा राज से मधेपुरा भाया चंडिका स्थान सड़क में मनोरी गाँव में जो बरसात के मौसम में कई फीट 2 से 3 फीट तक पानी सड़क पर जमा होता है इसके संबंध में साथ ही प्रखंड के विभिन्न पंचायत में जल जमाव के कारण जो हजारों एकड़ जमीन बंजर बना हुआ है उसके संबंध में, साथ ही अंचल कार्यालय में जिस तरह से आम आदमियों के साथ व्यवहार किया जा रहा है और रुपया लेकर काम हो रहा है उसके संबंध में, स्वच्छता से संबंधित जो कार्य हुए हैं पंचायत में जिसमें ठेला और ई-रिक्शा सबका खरीददारी हुआ है सब कबाड़ बन गया है और जो स्वच्छता कर्मी बहाल हुए हैं उसको आज तक वेतन नहीं मिला है स्वच्छता कर्मी भुखमरी के कगार पर है, सोनबरसा राज मुख्य बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम साथ हीं काशनगर बाजार में अतिक्रमण विराटपुर बाजार में अतिक्रमण सहित प्रखंड के बहुत सारे क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या के संबंध में, NH 107 का काम जल्द पुरा करने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया है।