सोनबरसा राज प्रखण्ड कार्यालय के सामने दिनांक 29 जुलाई 2024 दिन सोमवार को भाकपा करेगी विशाल धरना प्रदर्शन
बारह सूत्री मांगों के समर्थन में करेगी विशाल धरना प्रदर्शन
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड कार्यालय के सामने दिनांक 29 जुलाई 2024 दिन सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर भाकपा करेगी विशाल धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम।
मालुम हो कि उक्त कार्यक्रम को (1) ओम प्रकाश नारायण राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं सचिव मंडल भाकपा बिहार। (2) परमानन्द ठाकुर जिला सचिव भाकपा सहरसा। (3) विजय यादव राज्य परिषद् सदस्य, पटना। (4) खाड़ानन्द ठाकुर जिला कार्यकारिणी सदस्य। (5) भवेश यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य। (6) रमेश यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य। (7) भुपेन्द्र यादव अंचल सचिव सोनबरसा राज। (8) चन्द्रकांत मुखिया जिला परिषद सदस्य। (9) अरबिन्द यादव खेत मजदूर नेता। (10) उमेश पौद्दार सचिव, खेत मजदूर यूनियन। (11) विनय कुमार वर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य , सहरसा। और (12) अजीत कुमार सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य जिला एवं अंचल के साथीगण कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे।
ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य मांगें (1) बिहार में बढ़ते अपराध एवं व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। (2) राशनकार्ड का आधार कार्ड से लिंक जोड़ने की अवधी दिसम्बर 2024 तक की जाए। (3) गलत बिजली बिल का निष्पादन शिविर लगाकर किया जाए एवं बी पी एल परिवार को बिजली काटने की प्रक्रिया बंद किया जाए। (4) साठ वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति को पूर्व के भांति वृद्धा अवस्था पैंशन मुहैया करायी जाए। (5) भुमिहीनों को अभियान बसेरा के तहत वासगीत पर्चा दिया जाय एवं पर्चा धारियों को जमीन पर कब्जा दिलायी जाए। (6) राज्य सरकार के घोषणा के अनुसार 94 लाख गरीब परिवार को दो लाख की आर्थिक सहायता प्रखण्ड में चिन्हित परिवार को शीघ्र निर्गत किया जाए। (7) सभी भूमिहीनों की वास की जमीन खरीदने एवं घर बनाने के लिए निर्धारित राशि उपलब्ध करायी जाए एवं जमीन की दाखिल खारिज में व्याप्त अनियमितता पर रोक लगाई जाए। (8) भादा चाप का जल निकासी की व्यवस्था करो। (9) भुहदबन्दी के तहत गरीब बन्दोवस्तधारी रैयतों के जमीन का दाखिल खारिज करो। (10) सहसौल पंचायत के तीन धारा सेत कमलदह चाप के जल निकासी का वन्दोवस्ती रद्द करो। (11) प्रखण्ड में पेंशन के लाभुकों का पेंशन रुका हुआ है इसे अभिलम्ब भुगतान करो। और (12) बथनाहा स्कूल से लालगंज के बीच अपूर्ण सड़क को पूरा करो। आदि मांगें सामिल है। उक्त जानकारी सोनबरसा राज अंचल सचिव भुपेन्द्र यादव ने पत्रकारों को दिया।