सोनबरसा राज के डुमरा समुदायिक भवन में खरीफ किसान चौपाल - 2024 का हुआ आयोजन
उप परियोजना निदेशक आत्मा के राजेश कुमार सिन्हा ने खरीफ फसल की अच्छी पैदावार कैसे हो पर दिया जानकारी
सोनबरसा राज कृषि विभाग के बी टी एम शौकत अली ने खेत की मिट्टी जांच कर ही खाद्य का इस्तेमाल करने की किसानों को दिया सलाह
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । प्रखण्ड क्षेत्र के लगमा पंचायत अन्तर्गत डुमरा गाँव स्थित समुदायिक भवन में खरीफ किसान चौपाल-2024 का आयोजन किसान सलाहकार मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा के राजेश कुमार सिन्हा, सोनबरसा राज के बी टी एम शौकत अली सहित लगमा पंचायत के किसानों ने भाग लिया।
मालुम हो कि खरीफ किसान चौपाल-2024 के कार्यक्रम में उपस्थित उप परियोजना निदेशक आत्मा के राजेश कुमार सिन्हा ने खरीफ फसल की अच्छी पैदावार कैसे हो, इस सम्बन्ध में विस्तार से किसानों को जानकारी दिया। जिसमें बीज, खाद्य और उसके गुणवत्ताओं तथा अधिक पैदावार कैसे हो की बारिकी से किसानों को समझाया। वहीं सोनबरसा राज कृषि विभाग के बी टी एम शौकत अली ने भी किसानों को खेत की मिट्टी जांच कर ही खाद्य का इस्तेमाल करने की सलाह दिया। उन्होंने कहा कि कम और अधिक मात्रा में खाद्य का इस्तेमाल करने पर भी फसल के पैदावार पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उक्त कार्यक्रम दिनांक 05 जुलाई शुक्रबार को आयोजित किया गया है।