Loading...
ब्रेकिंग न्यूज़

एक समाचार पत्र में छपी खबर मनगढंत और सत्य से परे निकला डायल 112 नम्बर की पुलिसकर्मी नहीं करते हैं सड़क पर वाहन चैकिंग जनता में है आक्रोश

Anonymous Loading... ,
एक समाचार पत्र में छपी खबर मनगढंत और सत्य से परे निकला डायल 112 नम्बर की पुलिसकर्मी नहीं करते हैं सड़क पर वाहन चैकिंग जनता में है आक्रोश

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज(सहरसा) । सोनवर्षा राज डायल 112 पुलिस ने कहा...दो सौ रूपया दिलवा दिजिए फोर्स को देना है.... का आडियो वायरल नाम से हैडलाइन की छपी खबर मनगढंत और सत्य से परे निकला। उक्त खबर पर जहाँ एक ओर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर नगर पंचायत सोनबरसा की सोहा ग्रामवासियों में नाराजगी देखी जा रही है वहीं डायल 112 नम्बर पुलिस कर्मियों में काफी मायुसी देखी जा रही है कि सही कार्य करने पर भी परिणाम यह मिल रही है। आखिर कैसे काम करेंगे पुलिसकर्मी। वहीं सम्बंधित सोनबरसा राज थाना पुलिस में भी उक्त छपी खबर को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रिया व आक्रोश देखा जा रहा है। 
मालुम हो कि छपी खबर में लगी डायल 112 नम्बर की पुलिसकर्मी की वाहन सोनबरसा राज थाना की नहीं है और नहीं कोई पुलिसकर्मी की फोटो है। जिस स्थान की घटना के सम्बन्ध में खबर छपी है सोहा नहर चौक वह भी फोटो से स्थान प्रतित नहीं है और नहीं कोई आडियो वायरल मिल रही है तथा कोई पुलिस पदाधिकारी ही यह बोल रहे हैं कि मुझे किसी ने मोबाइल फोन पर बात ही इस सम्बन्ध में नहीं किया है। स्पष्ट है कि यह छपी खबर मनगढंत और सत्य से परे है। 
ज्ञात हो कि दिनांक 24 जुलाई 2024 दिन बुधवार के रोज डायल 112 नम्बर की पुलिस वाहन पर ड्राइवर सुनील ठाकुर, पी टी सी ब्रजेश कुमार ठाकुर और बी एच जी बिजेन्द्र यादव ड्यूटी पर तैनात थे। इन सभी का कहना है कि उस दिन इस तरह की कोई बात ही नहीं हुई है और नहीं हमलोग सड़क पर चल रही वाहन की कोई जांच करते हैं। हमसभी  सोहा गाँव के दो नम्बर चौक स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास वाहन लगाकर प्रतिदिन के तरह अपने सेन्टर पर उपस्थित थे। जिसका साक्ष्य स्थानीय ग्रामीण और चायपान  दूकानदार हीरो सिंह आदि लोग हैं। जिससे पूछताछ कर पता लगाया जा सकता है। स्थानीय दूकानदार का कहना है कि जिस दिन से डायल 112 नम्बर की पुलिसकर्मी इस स्थान पर रहने लगे हैं अपराध की घटनाओं में जहाँ एक ओर कमी आई है वहीं लोगों को भी मदद मिल रही है। 
सनद रहे कि स्थानीय दूकनदार ने तो यहाँ तक कह डाला कि अपराधियों का अड्डा टूट जाने से अपराधियों में आक्रोश है कि क्यों यहाँ पर डायल 112 नम्बर की पुलिसकर्मी अपना सेन्टर बना कर रह रहे हैं। जबकि सड़क दुर्घटना में डायल 112 नम्बर की पुलिसकर्मीयों से काफी मदद लोगों को मिल रही है।

खबर अच्छी लगी? शेयर करें