समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
*09 अगस्त को होगा जिला समाहरणालय का घेराव:- विनोद*
सहरसा :- केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेंड मजदूर यूनियनों के राष्ट्रीय व्यापी आवाहन पर सहरसा जिला समाहरणालय पर नौ अगस्त को विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर सीपीआईएम जिला पार्टी कार्यालय में एक दिवसीय संयुक्त मोर्चा का बैठक किसान सभा जिला अध्यक्ष सरपंच कृष्ण दयाल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन मिथिलेश कुमार सिंह ने किया बैठक को संबोधित करते बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव का. विनोद कुमार ने केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा हमला बोला कहा भाजपा देश में धर्म के नाम पर राजनीति रोटी सेंकने में लगे हैं वहीं किसान आन्दोलन में मारे गए किसान को आज तक मुआवजा नहीं दिया वहीं किसान से समझौता किया था कि एमएसपी को कानूनी दर्जा देंगे , किसान मजदूर का सभी तरहों का कर्ज माफ करेंगे, किसान आन्दोलन में फर्जी तरीके से किसान के उपर मुकदमों वापस आदि मांगों को पूरा करने को लेकर सरकार के खिलाफ बड़ी आन्दोलन का संखनाद किया वहीं किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव रणधीर यादव ने कहा डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल जनविरोधी बजट में किसान मजदूर छात्र नौजवानों के साथ सिर्फ छलावा साबित हुई है इस बजट में बिहार को विशेष राज का दर्जा देना चाहिए या विशेष पाकेज देना चाहिए लेकिन बिहार सरकार को झुनझुना थमा दिया पुरे प्रदेश में भू माफिया पुलिस गठजोड़ के मिली भगत से गरीबों को प्रचा वाली जमीन से बेदखल कर रहे हैं वहीं अतिक्रमण के नाम पर लोगों को तंग और तबाह कर रहे हैं जिसके खिलाफ नौ अगस्त को बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, लुट हत्या बालात्कार दलितों और अल्पसंख्यकों के उपर सुनियोजित तरीके से वृद्धि के खिलाफ जंग जूं आन्दोलन करेंगे। उपस्थित किसान सभा दिलीप ठाकुर रमेश यादव, दिनेश साह,विघानंद यादव, सीटू के नसीम उद्दीन, रामविलास पासवान,मो अली,मो सलाम,ब्रहमदेव दास, बबलू शर्मा,नसीम मिस्त्री, बलराम यादव, धनेश्वर सादा, पवन सादा एमडीएम के व्यास प्रसाद यादव दिलीप ठाकुर,डोमी पासवान, विनोद यादव,एडवा नेत्री अनिता देवी,सुकनी देवी, चन्द्रकाला देवी, रोशनी कुमारी,सोनी देवी,मीरा देवी, नौजवान सभा नेता कुलानन्द कुमार मनोज शर्मा, छात्र नेता अंशु ठाकुर, शिवजी राय, जयहिंद सादा, अर्जुन शर्मा, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थें।