सोनबरसा राज (सहरसा)। सोनबरसा राज प्रखंड क्षेत्र के बिराटपुर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक बिराटपुर के निवर्तमान शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार का तबादला हो जाने पर विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक सोनबरसा राज के शाखा प्रबंधक धीरज कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर जहाँ बैंक कर्मियों ने निवर्तमान शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार को विदाई दिया वहीं मौके पर विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बिराटपुर पंचायत के जदयू के वरिष्ठ नेता रतन कुमार सिंह ने कहा कि दो साल दस महीना तक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिराटपुर शाखा ने बड़ा बिजनेस तैयार कर ग्राहकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई। वहीं, सुभाष सिंह ने कहा कि बिराटपुर ग्रामीण बैंक शाखा में इन्होंने काफी परिश्रम कर अच्छा बिजनेस दिया। शाखा के बी सी जेम्स कुमार ने कहा कि अपने कुशल व्यवहार के कारण प्रदीप कुमार ग्राहकों एवं बैंक कर्मियों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। उनके कुशल व्यवहार को बिराटपुर पंचायत के अलग-अलग गांव के ग्राहक कभी नहीं भूल पाएंगे । बी सी धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण बैंक को बड़ा बिजनेस तक पहुंचाने में प्रदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, ग्रामीण बैंक के ऑफिसर दीपक कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि दो साल दस महीना तक शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बैंक संचालन में जो अमूल्य सहयोग किया उसे जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा। इस मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा निवर्तमान शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार को माल्यार्पण कर एवं अन्य सामग्री देकर विदाई दी। वहीं बी सी सर्वेश कुमार ने शाखा प्रबंधक को बुके एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया । मौके पर सोनबरसा के शाखा प्रबंधक धीरज कुमार सिंह, बड़गांव के जय नंदन रजक, महुआ बाजार के सौरभ कुमार, बिराटपुर बैंक के कर्मी राहुल कुमार बी सी सूरज नारायण भगत ,रतन कुमार सिंह, सुभाष सिंह ,लम्बोदर यादव आदि मौजूद थे।