बसनही थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के तहत विभिन्न मामले में चार अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा

बसनही थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के तहत विभिन्न मामले में चार अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । बसनही  थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के तहत दो एन बी डबल्यू वारंटी एक प्राथमिकि अभियुक्त तथा एक उत्पाद वाद के नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा। 
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए बसनही थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने एक प्रश्न के उत्तर में पत्रकरों को बताया कि विशेष छापामारी अभियान के तहत एन बी डबल्यू वारंटी (1) श्रीपत मुखिया (2) विजय मुखिया ग्राम तमकुल्हा एवं एक प्राथमिकि अभियुक्त सोनू शर्मा ग्राम भादा(जलसीमा) और एक उत्पाद वाद के नामजद आरोपी मंटी चौधरी को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्त पर कानूनी प्रक्रिया के पश्चात न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया है।