रोजगार सेवक के मिली भगत से मजदूरों की जगह जेसीबी व टैक्टर से हो रही मिट्टी भराई विभाग बना अनजान

रोजगार सेवक के मिली भगत से मजदूरों की जगह जेसीबी व टैक्टर से हो रही मिट्टी भराई विभाग बना अनजान

सोनवर्षा राज संवाददाता
ह्रीषिकेश कुमार 


 सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत काशनगर ओपी क्षेत्र कोपा पंचायत वार्ड नंबर सात में समतली करण योजना से हो रही कार्य में संवेदक द्वारा काफी लापरवाही बरती जा रही है जहां एक ओर मनरेगा योजना से मिलने वाली रासी मजदूर के खाते में डीबीटी के माध्यम से दिया जाता है। वहीं पेटी कॉन्ट्रेक्टरों द्वारा मजदूरों का रुपिया फिंगर के द्वारा एईपीएस के माध्यम से निकाल लिया जाता है जबकि मनरेगा में ये लोग मजदूर के जगह जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से मिट्टी भराई करता है। जानकारी के अनुसार कोपा पंचायत के मौरा गांव वार्ड नंबर 07 में मुखिया प्रतिनिधि व वार्ड सदस्य के मिलीभगत से मजदूर के जगह जेसीबी से ही काम होता है जबकि जगह पर वार्ड सदस्य के पिताजी काम करते नजर आ रहे थे इससे स्पष्ट पता होता है वार्ड सदस्य और मुखिया और रोजगार सेवक के मिली भगत से मनरेगा का काम धरालय से किया जाता है जबकि सरकार द्वारा बेरोजगारी को दूर करने के लिए मनरेगा योजना चलाती है लेकिन मुखिया वार्ड सदस्य की मिली भगत से गांव के ही अपने लोगों के खाता लेकर खाता धारकों को दो सो रुपया देकर शेष रुपया का निकासी कर लिया जाता है । अब आगे लोगों के मन में एक ही सवाल उठता है मनरेगा योजना को कोई देखने तक के लिए तैयार नहीं है ऊपर से नीचे कमीशन का खेल किया जाता है और धरले से काम किया जाता है यदि सही में मनरेगा योजना का जांच किया जाए तो सबसे पहले बेरोजगारी दूर हो जाएगी । और भ्रष्ट संवेदक और कन्या अभियंता पर कार्रवाई हो जाएगी और मजदूरी के लिए घर से बाहर जो बेरोजगार लोगों दर दर भटक रहे हैं सभी को अपने पंचायत में ही काम मिल जाएगा लेकिन गरीब मजदूर का सुनता कौन है सूत्रों का मन तो मनरेगा योजना में बेरोजगारों को रोजगार देने की बात नहीं की जाती है सिर्फ खाता लेने की बात की जाती है और उसके बदले₹200 दिया जाता है सरकार भले ही गरीबों के लिए बहुत बड़े-बड़े स्कीम की बात करती हैं लेकिन यहां के पदाधिकारी के मिली भगत से ठीक विपरीत किया जाता है इस बाबत कोपा पंचायत के रोजगार सेवक चंद्रकांत कुमार ने बताया कि हमको मालूम ही नहीं है हम पता करके बताते हैं ठीक रोजगार सेवक की विपरीत बयान से स्पष्ट साफ झलकता है इन लोग की मिली भगत से मनरेगा योजना में लूट के अड्डा बना है सोनवर्षा राज कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया की जानकारी मिला है मामले की होगी जांच।