गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
बालू बचाव जीवन बचाव आंदोलन के तहत ग्रामीणों ने डोभी चतरा मुख्य मार्ग किया जाम
गया जिला की डोभी प्रखंड के कोठवारा में आज दिन बुधवार को निलांजना नदी से लगातार हो रहे बालू उठाव को रोकथाम करने हेतु बालू बचाव जीवन बचाव आंदोलन के तहत ग्रामीणों ने डोभी चतरा मुख्य मार्ग एन एच 99 को घंटो रखा जाम। ग्रामीणों का कहना है की नीलाजना नदी से लगातार बालू उठाव होने के कारण आस पास के इलाकों में पानी के स्तर में कमी आ रही है। उसके बावजूद भी धड़लल्ले से बालू का उठाव जारी है। बड़े-बड़े वाहनों से बालू की ढोलाई धड़ले से हो रही है आने वाली दिन में सबसे बड़ी समस्या जल संकट रहेगी वह भी जल संकट बढ़ती जा रही है ग्रामीणों का कहना है कि बालू उठाव को लेकर सरकार इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई करें बालू उठाई जाने से जमीन का जलस्तर दिन प्रतिदिन नेचे जा रही है। नदी में तकरीबन 20 से 25 फीट गहराई होने से जल स्तर निचे जा रही है।इससे आने बाले दिनों में जल संकट आने बाला है।