गया
संवाददाता अशोक शर्मा
विश्व पर्यावरण दिवस पर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया वृक्षारोपण
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मानपुर नगर इकाई के कार्यकर्ता , स्टार विद्या कोचिंग, सनशाइन कोचिंग, फ्यूचर लाइन कोचिंग के छात्र एवं छात्राओं के तत्वावधान में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुकरा चौक पर पर्यावरण सरंक्षण को लेकर अभियान चलाया गया। एवं रूपसपुर पुल, बुढ़वा महादेव अलीपुर, कुकर घाट, खंजाहांपुर, पेहनी मानपुर बाजार एवं मिर्जापुर के कई स्थानों पर नीम,पीपल,सागवान, आमला,जामुन जैसे पेड़ों को लगाया गया। और इस दौरान परिषद के सदस्यों ने आमजनों के बीच पौधा का भी वितरण किया। साथ ही लोगों से उसे संरक्षित रखने का संकल्प भी दिलवाए। मौके पर परिषद के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए हमें पर्यावरण के प्रति अपना कर्तव्य निभाने की जरूरत है। इसके लिए सभी को संकल्पित होकर पौधरोपण व उसके संरक्षण के लिए संकल्पित होना होगा। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हमारी आनेवाली पीढ़ी सुरक्षित रहेगी। मौके पर परिषद के नगर मंत्री रंजीत कुमार ने कहा- प्रकृति हमें चेतावनी देता है, और जब हम चेतावनी के बाद भी नहीं सुधारते हैं तो वह हमारा सर्वनाश कर देती है। नगर सह मंत्री ऋषि कुमार, रोहित कुमार, पूर्व नगर मंत्री सुजीत कुशवाहा, पूर्व बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीयूष राय अजीत लोगो को पौधे संरक्षण के कई नियम एवम वृक्ष के अहमियत को समझाया । पूर्व अध्यक्ष मो दाऊद ने बताया पर्यावरण की रक्षा मतलब दुनिया की सुरक्षा, वही मीडिया प्रभारी अमरजीत कुमार ने बताया कि -मानव जीवन है खतरे में, इसमें है हम सब की समझदारी पेड़ लगाएंगे और पेड़ बचाएंगे पर्यावरण सुरक्षा कि लो जिम्मेदारी, वही सोनू कुमार बताया कि पेड़ पौधे व पर्यावरण है तो हम हैं इसलिए पेड़ लगाओ, और पर्यावरण बचाओ, एवं अन्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे मोहम्मद इरफान, निहाल कुमार, निखिल कुमार, आर्यन कुमार,राहुल सिंह, सौरभ कुमार, जोशी कुमार कुणाल कुमार हिमांशु कुमार,जोशी कुमार, कुणाल कुमार, हिमांशु कुमार आदि।