सोहा गाँव निवासी एवं शिक्षक पुत्र ललन कुमार सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन की खबर से सोहा गाँव में पसरा मातमी सन्नाटा

सोहा गाँव निवासी एवं शिक्षक पुत्र ललन कुमार सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन की खबर से सोहा गाँव में पसरा मातमी सन्नाटा

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । नगर पंचायत सोनबरसा के सोहा गाँव निवासी 65 वर्षीय शिक्षक पुत्र ललन कुमार सिंह व समाजसेवी का हृदय गति रुकने से सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही उनके परिजनों सहित सोहा गाँव तथा सोनबरसा प्रखण्ड क्षेत्र के लोगों में मातम छा गया। ललन कुमार सिंह एक समाजसेवी के साथ काफी मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। वह स्थानीय ग्रामीण स्तरीय नाटक खेलकूद एवं समाजीक वातावरण को बनाये रखने में काफी योगदान दिया करते थे। वह कुछ दिनों तक प्राथमिक विद्यालय सोहा का अध्यक्ष के रूप में भी योगदान दिया था। 
बताया जाता है कि उनका लगभग दो महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार चल रही थी। अचानक सोमवार के दिन अधिक तबियत बिगड़ जाने के कारण हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 
उनके असामयिक निधन की खबर सुनते ही लोगों का भीड़ उनके पैतृक गांव सोहा में लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गया और लोग उनके परिवार के सदस्यों को ढ़ाढ़स बंधाने लगे कि यह तो विधि का विधान है सभी को एक दिन जाना है आदि आदि। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष शैल देवी,सोहा पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, समाजसेवी राजीव कुमार सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बबन सिंह, मानवाधिकार आयोग के सहरसा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, समाजसेवी सत्यदेव सिंह, श्यामदेव प्रसाद सिंह, सदन प्रसाद सिंह, शैलेंद्र सिंह, मौकतार प्रसाद सिंह, राजन सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजद नेता अमर कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह आदि लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है।